फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाकर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

सुमित्रा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान देश की जनता का अपमान है। राहुल गांधी बार-बार अमर्यादित भाषा का उपयोग कर राजनीतिक शिष्टाचार की मर्यादा को तोड़ रहे हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की। जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के प्रयोग के विरोध में हर जिले में कांग्रेस के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें