भाजपा की ई-बुक ‘सेवा ही संगठन’ के वर्चुअल विमोचन कार्यक्रम में बोले प्रदेश मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरोना महामारी के बीच पीएम देश को आगे ले जा रहे हैं। आज पूरे विश्व की नजर भारत पर है। यह कहना है भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल का।
भाजपा की ई बुक ‘सेवा ही संगठन’ के वर्चुअल विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता उन्होंने कहा कि मध्यम व छोटे उद्योगों के लिए प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक धनराशि स्वीकृत कर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया।
जनपद के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि विकास की विभिन्न योजनाओं के कारण गांव व शहरी जीवन में बदलाव आया है। सांसद पंकज चौधरी, जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने सभी का आभार जताया। संचालन जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में प्राक्कलन सामिति सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सिसवा प्रेमसागर पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता, अरुण शुक्ल, समीर त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अमरनाथ पटेल, रामाज्ञा निषाद, मधुर सिंह, बच्चू लाल चौरसिया, दुर्गा अग्रहरी आदि मौजूद रहे।