फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भाजपा अपने कार्यों के दम पर चुनाव मैदान में

Tue, 05 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अक्षय तृतीया के अवसर पर भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यों के दम पर चुनाव मैदान में है। हमारे पास नेता भी हैं, नियत भी है। विपक्ष के पास न तो नियत है न नेता है। आज विपक्ष एकजुट है। चार जून के बाद ये एक-दूसरे को कोसते नजर आएंगे।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, राज्य सभा संसद आरपीएन सिंह, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद राजेश पांडेय, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक विनय वर्मा ने मोदी की गारंटी को जनता समझ रही है। आने वाले दिनों में इसका परिणाम दिखेगा। पर्चा दाखिल करने से पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री नौतनवा विधान सभा स्थित पड़िया ताल माता मंदिर पहुंचकर पूजन किया। नगर के माउपकड मोहल्ले से जुलूस लेकर रथ पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। नगर के सक्सेना तिराहे पर महिला मोर्चा ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, लोक सभा प्रभारी छठ्ठे लाल निगम, जिला प्रभरी राम जियावन मौर्य, लोकसभा संयोजक अरुण शुक्ल, सह प्रभारी परदेसी रविदास, विवेका पांडेय, सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, चौधरी शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें