फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए षड्यंत्र रच रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित की गोष्ठी
विज्ञापन

वक्ताओं ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर लगाए कई आरोप
महराजगंज। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के हथियहवा में आज मनरेगा बचाओ संग्राम के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता कांग्रेस नेता गंगाजल चौरसिया ने की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए हर तरह के षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2005 में यूपीए सरकार द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) लागू किया गया था, इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से मजदूरों का पलायन रोकना था। इस कानून के तहत ग्रामीण युवाओं को 100 दिनों का रोजगार का अधिकार मिला था और रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता भी प्रदान करने का प्रावधान था। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में मनरेगा मजदूरों को जागरूक करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इबरार इराकी और सदा मोहन उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा का नाम बदलना भाजपा सरकार का महात्मा गांधी विरोधी चेहरा उजागर करता है। गोष्ठी में कपिल देव शुक्ला, नेहाल इराकी, राजन शुक्ला, प्रभाकर दुबे, दिलीप कुमार, पहाड़ी खान, समीउल्लाह खान, शूजाउद्दीन, अनिरूद्ध यादव, उमेश, रामनाथ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन केसी पांडेय किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें