फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने रविकांत तो सपा ने दुर्गा को मैदान में उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने रविकांत तो सपा ने दुर्गा को मैदान में उतारा
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के करीब 17 घंटे पहले भाजपा ने पत्ता खोल दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के वार्ड नंबर छह से जिला पंचायत सदस्य रविकांत पटेल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जबकि सपा ने पहले ही दुर्गा यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब 9 सीट जीतने वाली सपा और सात सीट जीतने वाली भाजपा के बीच टक्कर होगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव जीतने के लिए 24 से अधिक सदस्यों की जरूरत है। 21 सदस्य निर्दल हैं। जबकि कांग्रेस के पास तीन सीट है। 7 सीट पर जीतने वाली बसपा ने इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित नहीं होने से राजनीति गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, लेकिन अचानक प्रत्याशी घोषित कर पार्टी ने अटकलो पर विराम लगा दिया है। शनिवार को नामांकन है। ऐसे में दोनों दलों ने पूरी किलेबंदी कर रखी है। भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने बताया कि पार्टी के निर्देश के अनुसार रविकांत पटेल को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। उन्हें जीत दिलाने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के जिला महासचिव दीनबंधू यादव ने बताया कि पार्टी के प्रत्याशी दुर्गा यादव 26 जून को दोपहर 12 बजे से नामांकन करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित होकर नामांकन में शामिल होंगे। पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें