फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 16 में शनिवार सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन होगा। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। नामांकन प्रक्रिया का सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को साहूजी महराज की प्रतिमा के पास व कलेक्ट्रेट परिसर में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का निर्वाचन सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के उत्तर तरफ स्थित गेट से सीधे नामांकन कक्ष 16 में पहुंचने की व्यवस्था की गई है। साहूजी महराज की प्रतिमा के पास की गई बैरीकेडिंग के पूर्व ही वाहनों को रोक दिया जाएगा। यहां से दावेदार को पैदल नामांकन कक्ष तक जाना होगा। सभी बैरीकेडिंग स्थल तथा मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रहेगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि नामांकन के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा करा लिया गया है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए दावेदार, प्रस्तावक व अनुमोदक में से किसी एक को नामांकन कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति होगी। नामांकन पत्र पर मांगी गई सूचनाओं के साथ-साथ दावेदार, प्रस्तावक व अनुमोदक का भी हस्ताक्षर अनिवार्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र का मूल्य 1500 रुपये है। जमानत धनराशि के रूप में 10 हजार रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दावेदारों ने खरीदा चार नामांकन
जिले में शुक्रवार शाम तक दो दावेदारों ने चार नामांकन पत्र खरीदा। वार्ड नंबर छह से जिला पंचायत सदस्य चुने गए रविकांत व वार्ड नंबर आठ के सदस्य दुर्गा यादव ने नामांकन पत्र खरीदा। शनिवार दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र की बिक्री होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें