फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक से गिर कर युवक घायल, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से गिरकर घायल युवक की मौत
विज्ञापन

घुघली। घुघली-सिसवा मार्ग के बंदी ढाला चौराहा व मुड़ेरी चौबे के बीच सड़क पर पहले से खड़ी गन्ना लदी ट्राली से बचने के चक्कर मे दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर कर घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने एम्बुलेंस के माध्यम दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजवाया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गम्भीर रूप से घायल दूसरे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार रात लगभग 10 बजे कोठीभार निवासी संदीप जायसवाल (25) अपने मित्र सिसवा पोखरा टोला निवासी आबिद के साथ बाइक से घुघली के तरफ आ रहा था कि बंदी चौराहे से आगे सड़क में खड़ी गन्ना लदी ट्राली से बचने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। गिरने की वजह से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजवाया, जहां चिकित्सक ने संदीप को मृत घोषित कर दिया तथा आबिद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कोठीभार शुभ नरायन दुबे ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें