महराजगंज में प्रार्चाय का पुतला जलाते छात्रनेता।
- फोटो : MAHARAJGANJ
छात्रों ने फूंका प्राचार्य का पुतला
महराजगंज। समस्याओं का निस्तारण न होने से नाराज जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने सोमवार को कॉलेज परिसर में प्राचार्य का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि लंबे समय से पांच सूत्री समस्याओं के निस्तारण की मांग की जा रही है लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है।
छात्रनेता त्रिभुवन वर्मा ने कहा कि लाइब्रेरी के माध्यम से दिए गए किताबों को परीक्षा के बाद लिया जाए जिससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो। साइकिल स्टैंड को ठीक कराने की मांग कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि स्टैंड के लिए छात्र छात्राओं से शुल्क पहले ही ले लिया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य को छोड़कर अन्य कार्य एवं राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उनकी छुट्टी निरस्त कर बकाया कोर्स को पूरा कराया जाए जिससे परीक्षा के समय कोई समस्या न हो। इस मौके पर मंदीप पटेल, राहुल कन्नौजिया, अरविंद कुमार, अविनाश कुमार, अभिषेक, आदित्य यादव, अजहर खान, अभिषेक चौधरी, राहुल कन्नौजिया आदि छात्र मौजूद रहे।