फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा कस्बे के मुख्य चौराहे पर बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित जेसीबी ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी परतावल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर महिला को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया निवासी विश्वकर्मा (50) बाइक से अपनी पत्नी सुनीता देवी (45) के साथ श्यामदेउरवा की ओर जा रहे थे। जैसे ही दंपति मुख्य चौराहे पर पहुंचे, महराजगंज की ओर से गोरखपुर जा रही जेसीबी अचानक अनियंत्रित होकर बाइक में टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पीआरबी 112 मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें