फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

Tue, 14 Nov 2017 12:07 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। महराजगंज-फरेंदा मार्ग पर स्थित ओवरब्रिज पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
आनंद नगर वार्ड नंबर नौ निवासी बाल कृष्ण अग्रहरि (37) सोमवार को दिन में एक बजे के करीब बाइक से किसी काम से ओवरब्रिज से होते हुए कहीं जा रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई राधे व कृष्ण हैं। युवक से दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी भूमि (10) व बेटा अनमोल (8) है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह मोबाइल की दुकान करके परिवार का भरण पोषण करता था। बाल कृष्ण की पत्नी गुंजा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें