फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया का निर्माण पूरा न होने पर लगाया जाम

Tue, 14 Nov 2017 12:04 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
पुलिया का निर्माण पूरा न होने पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरगदवां (महराजगंज) । पिपरा गांव के पास नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग पर स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया के अधूरे निर्माण से नाराज लोगों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। लोगों ने सुबह 10 बजे नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस बीच करीब एक घंटे तक लोगों ने मार्ग पर जाम लगाए रखा। जिससे जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि पुलिया का निर्माण कार्य अधूरा रह जाने से उससे निकले सरिया में फंसकर तथा पास सि्थत गड्ढे में गिरकर लोग आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग पर पिपरा गांव के पास पुलिया है। पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। एक साल पहले क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कार्य शुरू किया गया। कार्यदायी संस्था ने कार्य पूरा किए बगैर पुलिया का निर्माण अधूरा छोड़ दिया। निर्माण पूरा न होने से पुलिया के पास स्थित गड्ढे व सरिया से चोट लगने से आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। लोगों ने अर्धनिर्मित पुलिया का कार्य पूरा करने की कई बार मांग की लेकिन कार्यदायी संस्था की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया। जबकि अब तक कई लोग वहां दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं।इस बीच कोई सुनवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने सोमवार को सुबह दस बजे के करीब नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों ने समझा - बुझाकर जाम समाप्त कराया। लोगों ने चेतावनी दी कि तीन दिन के अंदर अधूरे पड़े कार्य को पूरा करने के लिए निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो फिर जाम लगाएंगे। इस दौरान बृजेश रौनियार, सैफ अली खान, उमर, सम्मर खान, मुकेश कुमार, रामप्रवेश, गुड्डू, अख्तर, अशरफ खान, मोहम्मद कैफ, रिजवान, ब्रह्मानंद मिश्र, मोहम्मद जमीर खान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें