नौतनवा। स्थानीय कस्बा स्थित थाना गेट के पास बृहस्पतिवार की दोपहर एक चारपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक, नगर के विष्णुपुरी नगर वार्ड निवासी हरीश किसी काम से खनुआ चौराहा की तरफ जा रहे थे। थाने के पास पहुंचे थे तभी अचानक एक ऑटो आने के कारण उन्होंने अपने बाइक की गति धीमी की। इसी दौरान पीछे से आ रही चारपहिया की चपेट में आने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।