फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक सवार युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Mon, 07 Apr 2025 09:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक और एक स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को डायल 112 की मदद से सीएचसी धानी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम धानी से फरेंदा की तरफ जा रहे पिकअप ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक और स्कूटी सवार को अपने चपेट में ले लिया। इसके कारण जनपद सिद्धार्थनगर के थाना खेसरहा अंतर्गत ग्राम सभा कलनाखोर निवासी बाइक सवार युवक बालकेश (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार रवि और स्कूटी सवार युवक घायल हो गए। चौकी प्रभारी धानी अरविंद यादव के अनुसार, दोनों घायलों को मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें