फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Sat, 10 May 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया और कंचनपुर के बीच बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा ले गई, जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायल युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

चौक थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सिहुली परसा निवासी सोनू यादव (22) अपने गांव के ही मोनू यादव (27) और संदीप यादव (22) के साथ एक बाइक पर सवार होकर घुघुली थाना क्षेत्र में गई बरात में शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार की रात 11 बजे सिंदुरिया-शिकारपुर के रास्ते लौट रहे थे। अभी वह कंचनपुर और सिंदुरिया के बीच एक बगीचे के पास पहुंचे थे कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिंदुरिया थाने की पुलिस की सहायता से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा लेकर पहुंची, जहां डाॅक्टरों ने सोनू यादव को मृत घोषित कर दिया। सोनू चार संतानों में सबसे बड़ा था। उससे छोटी उसकी तीन बहने सिंघू, मोनिका, संदना हैं। अचानक सोनू की मौत होने से पिता लाल बहादुर यादव, पत्नी सत्यभामा यादव सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी सिंदुरिया मनोज कुमार गुप्ता के अनुसार अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


पति के मौत के दिन पत्नी को प्रसव

बृहस्पतिवार की रात सड़क दुर्घटना में मृत सोनू यादव की पत्नी सत्यभामा की पहली संतान के लिए प्रसव पीड़ा होने पर सिंदुरिया स्थित एएनएम सेंटर में के लिए भर्ती कराया गया है। सोनू गांव में काफी लोकप्रिय युवक था। उसके अचानक निधन से घर परिवार के अलावा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें