घुघली। पुरैना हरपुर मार्ग पर बाइक से जा रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन चालक ने पीछे से ठोकर मार दी। इससे बाइक चालक व सवार घायल हो गए। परिजन दोनों को दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया।
सोमवार दोपहर लगभग बारह बजे बेलवा टीकर निवासी पन्ना लाल जयसवाल 28 अपने गांव के मित्र अमित जयसवाल 25 के साथ बाइक से पुरैना से हरपुर महंत के तरफ जा रहे थे। हरपुर चौराहे पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने उसे ठोकर मारकर फरार हो गया। लोगों ने इनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक में पन्ना लाल को मृत घोषित कर दिया व अमित जयसवाल को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह के अनुसार तहरीर नहीं मिली है। संवाद