फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सास ने जमीन बेचने से मना किया तो दामाद ने की खुदकुशी की कोशिश

Mon, 25 Mar 2024 05:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। पिपरा सोनाडी में सास ने जमीन बेचने से मना किया तो दामाद ने अपने गले पर चाकू से प्रहार कर खुदकुशी की कोशिश की। खून से लथपथ युवक को परिजन सीएससी चौक ले गए। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में उसकी हालत जब बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल शिवकुमार का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गेरमा निवासी शिवकुमार (40) की शादी चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा सोनाडी में रेशमा के साथ हुई है। रेशमा के कोई भाई-बहन नहीं है। उसके पिता जोधन की मृत्यु हो चुकी है। मां भानमती के नाम से जमीन है। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम शिवकुमार अपनी सास और पत्नी से पैतृक संपत्ति को अपने नाम करने व बेचने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और शिवकुमार आग बबूला हो गया। उसने घर में रखे चाकू से अपने गले पर ताबड़तोड़ वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। थोड़ी देर में वहां भीड़ जमा हो गई। खून से लथपथ शिवकुमार को परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक के अनुसार, घायल का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें