फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम हरपुर पकड़ी मे सोमवार की रात आठ बजे बाइक सवार की नीलगाय से टक्कर हो गई। दुर्घटना में घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम हरपुर पकड़ी निवासी सुमित भारती (20) बाइक से अपने घर जा रहा था। गांव के पहले डाढ़ टोला के आगे बढ़ा तभी खेत की ओर से अचानक आई एक नीलगाय से टक्कर हो गई जिससे सुमित भारती बाइक के साथ खेत में गिर पड़ा। उधर से गुजर रहे लोगों ने खेत पड़े घायल को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें