फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज क्षेत्र के दुबौलिया चौराहे के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया के जमुनहिया के समीप शनिवार की देर एक बाइक पर सवार तीन लोग बिजली के खंभे से टकरा गए। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिसकर्मियों ने सीएचसी बृजमनगंज पहुंचाया। वहां से दोनों को मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी सुमित (20) अपने साथ अमित (19) व राज (20) को बाइक पर बैठाकर शनिवार की रात में 12 बजे कही जा रहे थे। अभी बाइक सवार दुबौलिया गांव के जमुनहिया गांव के पास पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गए। दुर्घटना में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ अनिरूद्ध कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के मौत की खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें