फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे मे बाइक सवार की मौत

Thu, 29 May 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कस्बे के बीजापार निवासी एक युवक बुधवार को अपने दोस्त को रतनपुर उसके मामा के घर पहुंचा कर घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। बलूअही धुस के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी तत्काल मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीजापार निवासी भोला गौड़ के दो लड़का और एक लड़की तीन संतानों में सबसे बड़ा सूरज (22) अपने दो दोस्तों को बाइक से उनके मामा के घर पहुंचा कर लौट रहा था। जैसे ही बलूअही धुस के पास पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन सवार टक्कर मार कर भाग निकला। कुछ लोगो की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार, तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

-

बहन की शादी का अरमान पूरा न कर सका सूरज
सड़क हादसे में मृत सूरज और उसके पिता दोनों सिसवा के आईपीएल चीनी मिल में दैनिक कर्मी थे। सूरज के छोटा भाई चंदन ने बताया कि बड़े भाई का सपना था कि जल्द से जल्द पैसा कमा कर अपनी बहन रेखा के हाथ अगले वर्ष की शुरुआत तक पीले करा दे और छोटे भी को अच्छी शिक्षा दिलाए। मगर, होनी को तो कुछ और मंजूर था। दोस्तों को उनके मामा के घर छोड़ने जाना, उसके लिए काल बन गया । खबर सुनने के बाद मां संगीता और पिता और भाई-बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें