फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Tue, 01 Jul 2025 05:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के खजुरिया-मौलागंज मार्ग पर मौलागंज चौराहे से मछली बेचकर बाइक से घर लौट रहे 52 वर्षीय गुरुचरन साहनी की अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खजुरियां निवासी गुरुचरन सहानी सोमवार रात करीब आठ बजे मौलागंज चौराहे से मछली बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मौलागंज-खजुरिया मार्ग पर ड्रेन के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जिंदा होने की आस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुरुचरन की पत्नी मेवाती देवी की भी एक माह पहले ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मृतक के छह बेटे, अखिलेश (35), दीपक (30), गनेश (27), दिनेश (25), मनीष (22) व अवनीश (19) हैं, जिनमें चार की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें