मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा मिठौरा बाजार में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के सहयोग से एक लाख रुपये की लागत से बनी 40 फीट ऊंची ताजिया लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी है। ताजिया में कंबोडिया की बड़ी मस्जिद का अक्स है। ताजिए के अंदर हजरत अली असगर का झूला और हजरत इमाम हुसैन के मजार का अक्स है। इसे बनाने में एक साल का समय लगा, जिसे कुशीनगर निवासी कासिम अली ने बनाया है। मो. इसराइल, तफ्ज्जुल हुसैन, मो. हुसैन, सरफुद्दीन, समीर खान, शाकिर शाह, मो. अली ने इसको बनाने में सहयोग दिया। फैज खान का कहना है ताजिया निर्माण में ग्राम सभा के सभी वर्गों ने योगदान दिया है। इसे बनाने में एक लाख रुपये के कागज लगे हैं। सात खंडों में बनाए गए ताजिए में 13 बड़े गुंबद और चार छोटी मीनारे हैं। संवाद