फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुशीनगर से गांजा लेकर आ रहा बाइक सवार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के चंदा गुलरभार गांव के पास मंगलवार आधी रात को आबकारी और एसएसबी की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर रास्ते की घेराबंदी कर ली। इस दौरान टीम कुशीनगर से गांजा लेकर आ रहे एक बाइक सवार युवक को 514 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर ली। टीम बरामद गांजा को जब्त कर आरोपी युवक से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ सख्ती के लिए वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले हुए थे। इसी बीच मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि एक बाइक सवार शख्स गांजा की खेप को लेकर चंदा गुलरभार नहर पटरी रास्ते थाना क्षेत्र में आने वाला है। इसके बाद वह सूचना को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी झुलनीपुर एसएसबी बीओपी को दी। फिर संयुक्त रूप से चंदा गुलरभार गांव के पास पहुंच कुशीनगर से आने वाले मुख्य रास्ते का घेराबंदी कर लिया। कुछ ही देर बाद कुशीनगर जिले की ओर एक बाइक सवार युवक आता दिखा। इस दौरान बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह भागने लगा। इसके बाद टीम ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 514 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी युवक ने अपना नाम इंद्रेश यादव निवासी पांडेय मोहल्ला नगर पंचायत निचलौल बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें