फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शनिवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे एक बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका कस्बे के ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र निवासी केवलापुर थाना चौक एवं अंश यादव निवासी पिपरा नरायन थाना सिंदुरिया शनिवार को एक बाइक पर सवार होकर नौतनवा कस्बे में किसी काम से आए हुए थे। इसी बीच कस्बे में वह हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
इस मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां धर्मेंद्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं अंश का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें