फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्युत पोल से टकराई बाइक, एक की मौत दूसरा गंभीर

विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ और पूछताछ करती पुलिस।
विज्ञापन
कुशीनगर जिले के रहने वाले है मृत और घायल युवक
विज्ञापन



निचलौल। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर खड्डा नहर पटरी मार्ग पर बैठवलिया पुल के पास सोमवार को एक बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल युवक की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव महादेव, पनियहवा निवासी कमलेश (22) गांव के ही दोस्त सुनील (19) के साथ किसी कार्य के लिए झुलनीपुर की ओर आया था। दोनों कार्य पूरा कर वापस घर के लिए लौट रहे थे। अभी वे झुलनीपुर-खड्डा नहर पटरी मार्ग स्थित बैठवलिया पुल के पास पहुंचे थे, इसी बीच उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत पोल से टकरा गई। दुर्घटना में कमलेश की मौत हो गई जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार हादसे की सूचना घायल और मृत युवक के परिजनों को दे दी गई है। घायल का इलाज चल रहा है, जबकि मृत युवक कमलेश के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें