फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नीलगाय से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/पुरैना। घुघली थाना क्षेत्र के बेलवा टीकर गांव के पास बाइक सवार दो दोस्त नील गाय से टकरा गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों पासपोर्ट के काम के लिए गोरखपुर जा रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। दोनों के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घुघली कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी अभिषेक यादव (21) और नितेश यादव (19) बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। पासपोर्ट कार्यालय में जरूरी काम था। दोनों बेलवा टीकर गांव के पास पहुंचे तो अचानक सामने नील गाय आ गई, जिससे वह जा टकराए। बाइक की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इससे दोनों अचेत हो गए।
घटना के बाद पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो जिला अस्पताल पहुंचे। यहां दोनों के घर के लोग रोते-रोते बेहोश हो जा रहे थे। राहगीरों ने बताया कि बाइक तेज गति में थी। दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रूट पर अक्सर नील गाय सड़क पर अचानक आ जाती है। बीते माह भी अचानक नील गाय आने से एक बाइक सवार घायल हो गया था। प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें