फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों में साइकिल बांटी

Thu, 17 Mar 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
फरेंदा में विधायक विनोद तिवारी ने मनरेगा मजदूरों में श्रम विभाग की ओर से साइकिल बांटी।
विज्ञापन
फरेंदा में श्रम विभाग की ओर से एक कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को फरेंदा विधायक ने 400 मजदूरों में साइकिल वितरित कीं। कार्यक्रम में विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि मजदूरों को काम के लिए पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस समस्या पर ध्यान दिया। जिसके कारण साइकिल वितरित की जा रही है। सरकार ने गरीबों के लिए अनेक कल्याण कारी योजनाएं चलाकर सबका हित करने का प्रयास कर रही है। साइकिल वितरण में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करके सभी वर्गो के लिए काम कर रही है।

गरीब असहायों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग, किसान बीमा योजना, लोहिया आवास योजना, समाजवादी पेंशन योजना सहित अनेक योजनाएं चला कर सबको अधिकार दिया है। विधायक की पत्नी रमा मणि त्रिपाठी ने भी मजदूरों में साइकिल का वितरण किया। श्रम परिवर्तन अधिकारी एके अग्निहोत्री, मंजेश कुमार, दिलीप तिवारी, पप्पू चौधरी, धर्मेन्द्र पांडेय, सुनील पांडेय, रविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें