चौक बाजार। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा सोनाडी में नाली सड़क बदहाल है। गांव की जर्जर सड़कों और जाम नालियों से त्रस्त ग्रामीणों ने बुधवार को प्रधान के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव की गलियां इन दिनों कीचड़ और गंदे पानी से भरी हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नालियां महीनों से साफ नहीं हुई है इससे सड़कों पर गंदगी फैल चुकी है।