फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भैरहवा मेडिकल काॅलेज की नर्सं हड़ताल पर, नए मरीजों को भर्ती न करने की चेतावनी

विज्ञापन
सोनौली वेतन सहित कई मांगो को लेकर भैरहवा मेडिकल कालेज के नर्स हड़ताल पर ।
विज्ञापन
सोनौली। भैरहवा स्थित यूनिवर्सल कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज टीचिंग हॉस्पिटल (यूसीएमएस) की नर्सें रविवार से विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। आंदोलित नर्सों ने काली पट्टी बांध कर वेतन सहित कई मांगो को लेकर कार्य का बहिष्कार किया है, जिसके कारण सोमवार को मेडिकल काॅलेज पहुंचे भारतीय मरीजों को वापस आना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को नर्सों ने काली पट्टी बांध कर कार्य का बहिष्कार कर दिया और कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी कि रविवार से जितने मरीज भर्ती होंगे, वह उनके उपचार में सहयोग नहीं करेंगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि वे इस अवधि के दौरान नए मरीजों को भर्ती नहीं करेंगे और इसके लिए अस्पताल प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा।

साथ ही अगर 28 तारीख तक भी उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो नर्सें और पैरा मेडिकल कर्मी काम बंद कर देंगे। आंदोलन के बाद भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र से उपचार के लिए पहुंचे कुछ भारतीय मरीज बिना इलाज के वापस लौट आए। दीपक पासवान निवासी सोनौली ने बताया कि मां के इलाज के लिए गए थे, हड़ताल देखकर वापस आ गए। अब गोरखपुर जा रहे है। अर्जुन कुमार निवासी नौतनवा ने बताया कि पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराना था। अब भारत मे दिखाएंगे। हड़ताल को देखते हुए सरकार ने सात प्रांतों में नर्सों के वेतन और सेवा पर एक टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है। स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. कृष्ण श्रेष्ठ की अध्यक्षता वाली समिति की रविवार रात तक चली बैठक में यह फैसला लिया 7 दिनों के भीतर मामले में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें