फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लुधियाना में भगतपुरवां के मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। बरगदवा थाना क्षेत्र के भगतपुरवां गांव के कुंडल यादव नामक एक मजदूर की लुधियाना में मौत हो गई। वह लुधियाना में परिवार की आजीविका के लिए कृषि कार्य करता था। घटना के बाद से कुंडल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ग्राम भगतपुरवां निवासी कुंडल यादव (45) चार माह पहले लुधियाना (पंजाब) के मुल्लापुर में खेती-किसानी का काम करने गया था। कुंडल के बड़े भाई जगदीश यादव ने बताया कि कुंडल की 25 अक्तूबर शनिवार की शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। साथ में रह रहे गांव के लोगों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने की वजह से गांव के लोगों ने आर्थिक सहयोग देकर लुधियाना से शव सोमवार को भगतपुरवां गांव लाकर चंदन नदी के तट पर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें