नवागत एसडीएम के आगमन पर तहसील सभागार में बार और बेंच की हुई बैठक
नौतनवा। तहसील सभागार में सोमवार की दोपहर नवागत एसडीएम कुणाल के आगमन पर बार और बेंच के बीच परिचय बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम कुणाल ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य ही पीड़ितों को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण न्याय दिला सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि एक अधिवक्ता प्रशासन और आमजन के बीच सेतु की तर्ज पर अपनी भूमिका अदा करता है। आपका प्रयास ही न्याय की राह को सरल और सुगम हो सकता है, इस सहयोग को आगे भी बनाए रखें। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आम जनता को न्याय के लिए कहीं भटकना न पड़े इसके लिए समस्त अधिवक्ता प्रयासरत और अपने कर्तव्य निर्वहन के प्रति संकल्पित हैं। प्रशासन का सहयोग भी मिलते रहने की जरूरत है।
बैठक में तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव एवं सुदेव पटेल, अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, सचिव दयानंद यादव, नागेंद्र शुक्ला, मनोज मिश्र, शासकीय अधिवक्ता महेंद्र त्रिपाठी, साधु शरण व अन्य मौजूद रहे।