फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जल-नल आपूर्ति व्यवस्था का सत्यापन करेंगे बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
जल-नल आपूर्ति व्यवस्था का सत्यापन करेंगे बीईओ
विज्ञापन

सत्यापन के बाद सुधार की दिशा में शुरू होगी कवायद
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले सभी 1695 परिषदीय विद्यालयों में जल-नल आपूर्ति व्यवस्था का सत्यापन करते हुए पानी की उपलब्धता व शुद्धता संबंधी स्थिति को जाना जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी इसकी जांच कर रिपोर्ट देंगे, जिसके बाद कमियों में सुधार होगा।
जिले में संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों में शुद्ध व प्रयोग किए जाने वाले पानी को ध्यान में रखते हुए जल-नल आपूर्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में विद्यालयों में कार्य कराए गए हैं, जबकि कुछ विद्यालय ऐसे हैं, जहां काम की दरकार है। ऐसे में एक बार फिर विद्यालयों में जल-नल आपूर्ति की हकीकत को देखा जाना है। विद्यालय के ओर से पोर्टल पर अपलोड कराए गए सूचनाओं की वास्तविकता का खंड शिक्षा अधिकारी सत्यापन करेंगे व अपनी रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार इतने विद्यालयों का जांचा जाएगा विवरण
खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से सदर ब्लॉक में 140, मिठौरा में 152, सिसवां में 128, निचलौल में 180, घुघली में 151, परतावल में 130, पनियरा में 157, धानी में 49, फरेंदा में 135, लक्ष्मीपुर में 142, नौतनवां में 211 तथा बृजमनगंज में 120 विद्यालयों की जांच की जाएगी।
परिषदीय विद्यालयों में जल-नल आपूर्ति का सत्यापन करने तथा उसकी रिपोर्ट 15 दिसंबर तक उपलब्ध कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
-आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें