फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लाभार्थियों को अब 25 किलो मिलेगा चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नए वर्ष में तराई के राशन लाभार्थियों की थाली में चावल अधिक और रोटी कम होगी। प्रति युनिट पात्र गृहस्थी कार्ड धारक को चार किलो चावल व गेहूं सिर्फ एक किलो मिलेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 25 किलो चावल व 10 किलो गेहूं मिलेगा। पूर्ति विभाग ने सभी कोटेदारों को आदेश अनुपालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में 66 हजार अंत्योदय लाभार्थी हैं। इन्हें अब तक 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल मिलता था लेकिन नए बदलाव के बाद अब 25 किलो चावल व गेहूं सिर्फ 10 किलो ही मिलेगा। इसी प्रकार 4.50 लाख पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं, तीन किलो चावल की जगह चावल चार किलो और गेहूं सिर्फ एक किलो ही दिया जाएगा। शासन के निर्देश क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी कोटेदारों को इसी माह से नियम अनुपालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें