फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रगतिशील किसानों के साथ लाभार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर एक मैरिज हाल में किसान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने की। समारोह के दौरान प्रगतिशील किसानों के साथ-साथ कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, व्यक्तिगत शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि किसान सम्मान दिवस हमारे अन्नदाताओं के परिश्रम, त्याग और देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण, उन्नयन और उनकी आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि किसान भारत की आत्मा हैं। देश के विकास और 140 करोड़ से अधिक लोगों का भरण–पोषण किसानों के श्रम पर निर्भर है। महराजगंज जनपद की पहचान उसके गांवों से है, इसलिए यहां के विकास में कृषि की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किसानों से आह्वान किया कि वे कृषि को केवल जीविका का साधन न मानकर इसे आय के सशक्त माध्यम के रूप में विकसित करें। जिलास्तरीय ग्राम चौपालों का आयोजन कर शासन की योजनाओं को ग्रामीणों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बाल विवाह उन्मूलन की शपथ भी दिलाई गई। किसान दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें कृषि सहित विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। अपने अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें