फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने प्रेम

विज्ञापन
निर्वाचित अ​धिवक्ता।
विज्ञापन
फरेंदा। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा का वार्षिक चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। जहां प्रेम कुमार सिंह अध्यक्ष व अजीत मणि त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित हुए। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी विनोद चंद मणि ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रेम सिंह व प्रदीप मौर्या चुनावी मैदान में रहे, जहां प्रेम सिंह को 85 व प्रदीप मौर्या को 55 मत मिले। वहीं एक मत अवैध रहा। महामंत्री पद के लिए अजीत मणि को 82 मत व उमाकांत यादव 58 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर विनय श्रीवास्तव को 93 मत व परमात्मा त्रिपाठी को 47 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर दशरथ प्रसाद चौरसिया को 88 मत व ओंकार नाथ मौर्या को 52 मत मिले।
विज्ञापन

वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संदीप कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर मोहम्मद अजरूद्दीन,प्रशासन राकेश द्विवेदी व पुस्तकालय पद पर बबलू यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता हितों का विशेष ध्यान दिया जायेगा।
सुधेश मोहन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पांडेय, अरविंद मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, मनोज मिश्रा, सर्वेश राय, अरविंद उपाध्याय,ध्रूव नरायन मिश्रा, अब्दुल हई,शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें