सिसवा बाजार। कस्बे के ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र पर सोमवार को बेल्ट टेस्ट प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर के 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने किया। व्हाट्स टू येलो बेल्ट में आलिया खातून, दिव्यांश मद्धेशिया, रितु जायसवाल, आरुषि सुल्तानिया, रुद्र प्रताप सिंह, श्रेयांश, अवनी, पारुल गुप्ता, रुनझुन, रूही, माधवी, पूर्वी जायसवाल सफल रहे।
येलो टू ग्रीन बेल्ट में अमित कुमार, अंकित, देवांश जायसवाल, शानवी भालोठिया, तनिष्का, रितिका अग्रवाल, रिया गिरी और ग्रीन टू ग्रीन वन बेल्ट में नंदनी ने सफलता अर्जित की।
वहीं ग्रीन वन टू ब्लू बेल्ट में आराध्य विश्वकर्मा, पृथ्वी अग्रवाल, आर्या शर्मा, अनन्या अग्रवाल, ब्लू टू ब्लू वन बेल्ट में यशस्वी जायसवाल, संघदा गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, लक्ष्य, अग्रवाल, परिधि अग्रवाल, ब्लू वन टू रेड बेल्ट में पूर्वी अग्रवाल, सोनम शर्मा और रेड टू रेड वन बेल्ट में सात्विक मद्धेशिया, आरुषि शर्मा को प्रमोशन दिया गया। इस दौरान सिसवा ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज राहुल राय, उत्सव शर्मा, हर्षिता सिंह, दीपांश सोनी, तृप्ति जायसवाल, शिवांश वर्मा, विशाल चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद