खिलाड़ियों में बेल्ट व प्रमोशन प्रमाणपत्र वितरित
सिसवा बाजार। श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सिसवा ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमोशन प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
सिसवा ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज राहुल राय ने बताया कि व्हाइट टू येलो बेल्ट में अनुज जायसवाल, सात्विक मद्धेशिया, हस्सान अहमद, श्रुति जायसवाल, अरुण कुशवाहा, आदर्श जायसवाल, दिग्विजय सिंह, बलराम गोंड, आरिफ सिद्दिकी, अथर्व जायसवाल, अयान अली, शिवम जायसवाल, आकाश जायसवाल, बादल जायसवाल को शामिल किया गया। येलो टू ग्रीन बेल्ट में शिवांश सुलतानिया, अक्षांश जायसवाल, आयुष जायसवाल, आस्था जायसवाल, अनन्या केडिया, कवीश केडिया, शशांक सुल्तानिया, दीपिका पटेल, दीपशिखा पटेल एवं ग्रीन वन टू ब्लू में साहिल अंसारी को शामिल किया गया। ब्लू वन टू रेड बेल्ट में गोलू कुमार, प्रिया रावत और यूपी में हुए ओपन स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली हर्षिता सिंह ने रजत पदक हासिल किया। मृदुला सिंह, दीपिका पटेल, प्रिया रावत, स्वर्णिल विस्वास, दिव्यजय सिंह ने हिस्सा लिया। सिसवा ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के उप सचिव दमनदीप सिंह सेठी, महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।