फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संघर्ष पर विश्वास, राज्य स्तरीय स्पर्धा जीतेंगी बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक राज्य स्तरीय वाॅलीबाल स्पर्धा जीतने का हौसला लेकर बुधवार को जिले की बेटियां आजमगढ़ के लिए रवाना हुईं। आज से आजमगढ़ में माध्यमिक स्कूलों की राज्य स्तरीय स्पर्धा का आयोजन किया गया है। बालिकाओं के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग के खेल सचिव अजय श्रीवास्तव के निर्देशन में जीतकर लौटने की शुभकामना डीआईओएस ने दी है।
विज्ञापन

मरियम इंटर काॅलेज गेरमा में शनिवार को मंडल स्तरीय स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें बालक वर्ग में देवरिया तो बालिका वर्ग में मरियम काॅलेज की बेटियों ने जीत दर्ज करते हुए राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए स्थान पक्का कर लिया था। स्कूल वाॅलीबाल टीम की कप्तान रिहाना ने बताया कि मंडल स्तरीय स्पर्धा में हमारी टीम ने अपने संघर्ष की शक्ति प्रदर्शित की। उसी का प्रयोग करते हुए हम राज्य स्तरीय स्पर्धा जीतकर लौटेंगे। टीम की दिव्या यादव व सुधा ने कहा कि हमने मंडलीय स्पर्धा जीतने के बाद ठीक से आराम तक नहीं किया। लगातार प्रदर्शन सुधारने का अभ्यास किया।
आज राज्य स्तरीय स्पर्धा से निकलने के पहले भी हम लोगों को अजय सर ने अभ्यास कराया। रागिनी, खुशी और शबाना ने कहा कि मंडलीय स्पर्धा आसान नहीं थी। देवरिया और गोरखपुर की टीम बेहद मजबूत थी यह हमें भिड़ंत के बाद पता चला, लेकिन संघर्ष की आदत पर विश्वास कर हमने स्पर्धा अपने नाम किया। राज्य स्तर पर भी हम इसी दांव पर विश्वास रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें