कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कार देते ग्रामप्रधान डॉ रामशरन गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। फरेंदा खुर्द में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच बेलौहा ने जीत लिया। छितही बुजुर्ग को हरा कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। नागपंचमी के मौके पर ग्राम प्रधान व मुख्य अतिथि ने पौधारोपण भी किया।
ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच छितही बुजुर्ग व रतनपुर खुर्द के बीच खेला गया। छितही बुजुर्ग ने 34 अंकों से हरा कर उद्घाटन मैच जीत लिया। दूसरा मैच बेलौहा व करमहां के बीच खेला गया। जिसमें बेलौहा 21 अंको से जीत दर्ज किया। तीसरा मैच बेलौहा व फरेंदा खुर्द के बीच खेला गया। जिसमें छितही ने जीता। फाइनल मैच में बेलौहा व छितही बुजुर्ग के बीच खेला गया जिसमें बेलौहा 23 व छितही ने 13 अंक बनाए। जिसमें बेलौहा ने 10 अंकों से छितही पर जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का फाइनल मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ रंगीलाल शर्मा व सपा नेता अशोक यादव ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
अयोजक ग्रामप्रधान प्रतिनिधि रामशरन गुप्ता ने कहा कि नाग पंचमी के अवसर पर खेल प्रतियोगिता पहले होता था। उसी परंपरा को जीवंत रखने के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रधान साहिद अली, गुरूशरन यादव, रामेश्वर गुप्ता, महावीर यादव, तमेसर प्रसाद, रमेश चंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।