फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्राण प्रतिष्ठा के पहले राममय हुई तराई की धरती, आज दीपोत्सव

Mon, 22 Jan 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर को लेकर झालरों से सजा महिला अस्पताल।संवादझालरों से सजा महिला अस्पताल। 
विज्ञापन
महराजगंज। अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को होगी। इसको लेकर जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर से लेकर सरहद तक रामधुन गूंजेगा। 200 से अधिक मंंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ ही भंडारे का आयोजन होगा। कई स्थानों पर रविवार को ही शुरू हो गया। प्रमुख भवनों को झालर से सजाया गया है। सुरक्षा को लेकर व्यवस्था चौकस कर दी गई है।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हनुमानगढ़ी मंदिर में अखंड कीर्तन का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया। पूजन पंडित सुरेंद्र मिश्रा और पुजारी संदीप दास ने कराया। उन्होंने मंदिर और छठ घाट का भ्रमण किया। जिलाधिकारी ने मंदिर की दीवारों पर पेंटिंग सहित अन्य सुंदरीकरण के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। ईओ आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि बलिया नाला छठ घाट पर 2100 से अधिक दीये जलाए जाएंगे। फरेंदा रोड पर सक्सेना चौराहे से जिला मुख्यालय रोड तक सड़क के दोनों ओर दीप जलाए जाएंगे।
पनियरा क्षेत्र के सभी मंदिरों में भजन, कीर्तन व अखंड पाठ होने लगे हैं। कलाकार भजनों की प्रस्तुति कर रहे हैं। नगर पंचायत पनियरा में स्थित शिव मंदिर में भजन-कीर्तन की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक ऋषि औसानी दरगाह के शक्ति पीठ पर भजन कीर्तन में शामिल रहे। रामपुर बुजुर्ग एवं लखिमा थरुआ में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें