फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सहालग से पहले पार्लर का बाजार गुलज़ार, हर्बल मेकअप का बढ़ा क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच फरवरी से शुरू हो रहे लग्न मुहूर्त से पहले ब्यूटी पार्लर में बढ़ी रौनक
विज्ञापन


अभी से बुक हो रहे पार्लर, इन दिनों हर्बल मेकअप का क्रेज बढ़ा
महराजगंज। फरवरी से शुरू हो रहे सहालग को लेकर आयोजन वाले घरों में तैयारी तेज हो गई है। जिन घरों में मांगलिक कार्य होने हैं वहां की महिलाएं व युवतियां अभी से ब्यूटी पार्लर बुक कर रही हैं। पांच फरवरी से शुरू हो रहे लग्न मुहूर्त से पहले ब्यूटी पार्लर में रौनक बढ़ गई है। पार्लर संचालिकाओं के मुताबिक इन दिनों हर्बल मेकअप का क्रेज बढ़ा है।
मकर संक्रांति के बाद सहालग पर लगा ब्रेक हट चुका है। एक फरवरी से अस्त शुक्र ग्रह भी उदित हो रहे हैं। पांच फरवरी से लग्न शुरू हो रहा है। रोडवेज बस स्टेशन के निकट पार्लर संचालन करने वाली हिना खान ने बताया कि फरवरी से सहालग शुरू हो रहे हैं। इसके चलते ब्यूटी पार्लरों की रौनक लौटी है। शादी को यादगार बनाने के लिए दुल्हन अभी से पार्लर की बुकिंग में जुटी हैं। युवतियां हेयर कटिंग व थ्रेडिंग के लिए पार्लर पहुंच रहीं और शादी वाले दिन के मेकअप के लिए टाइमिंग भी तय कर जा रही है। परिवार की अन्य महिलाएं व युवतियां भी आकर्षक लुक के लिए पार्लर की बुकिंग कर रही हैं।
विज्ञापन


ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हाइड्रा मेकअप (कटिंग, थ्रेडिंग, ब्लीच) व मेंहदी की एडवांस बुकिंग तेजी से बढ़ी है। इस बार हर्बल मेकअप की मांग अधिक हो रही है। यह किफायती होने के साथ-साथ त्वचा को नुकसान कम पहुंचाता है। शादी विवाह के आयोजन वाले घर के महिलाओं की पसंद भी इस बार हैवी मेकअप के बजाय नैचुरल और सॉफ्ट लुक की है।
विज्ञापन

-

अलग पार्लर में मेकअप कराना सस्ता
सदर ब्लॉक के निकट पार्लर संचालित करने वाली नीतू गुप्ता ने बताया कि वेडिंग सीजन में मेकअप की कीमतें अलग-अलग कैटेगरी में तय की गई हैं। इसमें दुल्हन को उसकी स्किन, हेयर और नैचुरल ग्लो के अनुसार तैयार किया जाता है। ब्राइडल पैकेज के साथ मेहंदी और पार्टी मेकअप की सहूलियत बढ़ाई जाती है। वहीं पार्लर पर पहुंचकर मेकअप कराने का चार्ज कम रहता है।

यह है रेटकार्ड
- फेशियल- 400 रुपये।

- वैक्स- 200 रुपये।

- हेयर कट- 200 रुपये।

- हाइड्रा फेशियल- 1999 रुपये।

- हेयर ट्रीटमेंट- 2999 रुपये।

- पार्टी मेकअप - 1500 रुपये।

- प्री-ब्राइडल पैकेज- 3000 से 5000 रुपये।

- ब्राइडल मेकअप- 5000 से 7000 रुपये।

- इंगेजमेंट मेकअप- 2500 रुपये।

- रिशेप्शन मेकअप- 3500।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें