फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तीन केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आज, आब्जर्वर ने लिया जायजा

Sat, 31 May 2025 05:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बीएड की प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पालियों में संपन्न होगी। 1427 परीक्षार्थियों के लिए जनपद में तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शनिवार को परीक्षा कराने वाले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के डाॅ. अश्वनी कुमार ने नोडल प्रोफेसर के साथ केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तीनों परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी की मदद से 24 घंटे पहले विश्वविद्यालय के मॉनिटरिंग कमांड सेंटर के निर्देशन में ऑनलाइन कराया गया। आब्जर्वर ने बताया कि तीनों केंद्रों की प्रत्येक गतिविधि पर विश्वविद्यालय सीधे नजर रखेगा।
बीएड प्रवेश परीक्षा आज दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पहली पाली 9 बजे से 12 बजे तक होगी, जिसके लिए केंद्र में प्रवेश सुबह 8:30 बजे दी जाएगी। दूसरी पाली दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी, जिसके लिए प्रवेश दोपहर 1:30 बजे दिया जाएगा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की तरफ से जनपद के नोडल डाॅ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार पाल ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में 500, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर काॅलेज में 500 व जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज में 427 का परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सीटिंग प्लान तय किया जा चुका है। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक-एक केंद्र प्रभारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य को तीनों परीक्षा केंद्र का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक भारी व मालवाहक वाहनों का प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधित रखने के निर्देश यातायात पुलिस को दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें