फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 40 लाख से बउली पोखरे का होगा सुंदरीकरण

Thu, 31 Jul 2025 08:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। नगर पंचायत के कोर्ट वार्ड स्थित बउली पोखरा छठ घाट का 40 लाख से सुंदरीकरण कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ पोखरे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने पोखरे के निरीक्षण के दौरान बताया कि उक्त बउली पोखरा छठघाट के सुंदरीकरण के लिए 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस रकम से पोखरा के एक तरफ के अवशेष घाट का निर्माण कराया जाएगा।
उसके बाद घाट तक पहुंचने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा। इतना ही नहीं पोखरा के चारों ओर रंग बिरंग के पथ प्रकाश की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए भी कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुनील मद्धेशिया मुन्ना, मोहन लाल, मो. अनश, अनुराग द्विवेदी, आशीष पटेल, राजू मद्धेशिया, शमशाद आलम मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें