फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आफिसर एप पर देनी होगी बीडीओ को निरीक्षण रिपोर्ट

Fri, 04 Apr 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मनरेगा के संदर्भ में जांच व निरीक्षण रिपोर्ट अब खंड विकास अधिकारी आफिसर एप के माध्यम से ही देंगे। इस एप पर श्रमिकों के भुगतान की जानकारी भी लगातार अपडेट करनी है। यह निर्देश सीडीओ ने मनरेगा की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में पाया गया कि जनपद में बीते सत्र के अपूर्ण कार्य अभी भी 18,182 अधूरा दिखाया जा रहा है। सबसे ज्यादा खराब स्थित निचलौल, लक्ष्मीपुर व सदर ब्लॉक की पाई गई। सीडीओ अनुराज जैन ने कहा कि संबंधित बीडीओ अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुए अपूर्ण मनरेगा कार्यों को तेजी से पूरा कराएं। साथ ही मनरेगा कार्यों में जांच रिपोर्ट, कार्रवाई व श्रमिकों के भुगतान के लिए पूर्व में उपलब्ध कराए गए ऑफिसर एप पर उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया। नौतनवां व निचलौल में मैत्री हाट निर्माण पूरा होने के बाद संबंधित ब्लाॅक के बीडीओ को निर्देशित किया कि जिला मुख्यालय सक्सेना चौक के निकट बने महराजगंज हाट का भ्रमण कर इसी तरह की व्यवस्था मैत्री हाट में विकसित कराई जाए। उन्होंने 100 दिन रोजगार उपलब्ध कराने में पीछे रहे ब्लाॅकों को भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें