फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खराब प्रदर्शन मिलने पर बीडीओ को दी चेतावनी

Sat, 01 Feb 2025 09:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्राम्य विकास विभाग के योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में मनरेगा, पंचायतीराज व एनआरएलएम प्रगति जांची गई। जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्ययोजना में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने के साथ उन क्षेत्रों में सुधार की हिदायत दी, जिसमें प्रदर्शन कमजोर पाया गया। खराब प्रदर्शन पर बीडीओ को चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड के मद्देनजर सर्वप्रथम मनरेगा योजना की समीक्षा अनुनय झा ने की। उपायुक्त ने बताया कि 100 दिन रोजगार उपलब्ध कराने, महिला मेट और महिला श्रमिकों को अवसर देने के मामले में मनरेगा प्रदेश में बेहतर स्थान है। मानव दिवस सृजन में फरेंदा, धानी लक्ष्मीपुर का प्रदर्शन खराब बताया गया। जाॅब कार्ड सत्यापन में सिसवां, परतावल, फरेंदा तो मोबाइल मानिटरिंग में सिसवां और घुघली का प्रदर्शन खराब मिलने पर डीएम ने संबंधित बीडीओ को चेतावनी दी।
पंचायतीराज की समीक्षा में आरसीसी निर्माण के लिए 65 ग्राम पंचायत में जमीन न मिलने पर सीडीओ से समन्वय बनाकर संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से सहयोग लेने का निर्देश दिया गया। ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर सिर्फ 100 से कम ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना फीडिंग पर नाराजगी जताते हुए सुधार के लिए खंड विकास अधिकारियों को चेताया।
विज्ञापन

परिवार रजिस्टर डिजिटलाइजेशन की प्रगति सिर्फ 94 परिवार की मिलने पर नाराजगी जाहिर कर तत्काल सुधार के लिए निर्देश दिया। 42 ग्राम पंचायतों ब्राडबैंड कनेक्शन न होने पर संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया।
बैठक में जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, सभी खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारियों के साथ आजीविका मिशन प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें