फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लॉकों के बीडीओ, एपीओ को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मनरेगा योजना की धीमी प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने तीन ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने जिम्मेदारों को पांच दिन में खराब प्रगति वाले कार्यों की स्थिति को सुधारने की दिशा में पहल करने को कहा। ऐसा न होने पर उन पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा में सीडीओ ने मनरेगा योजना में धानी, नौतनवां व पनियरा की प्रगति निराशाजनक मिली। उन्होंने कहा कि शौचालय व पंचायत निर्माण की रफ्तार को बढ़ाते हुए जल्द से जल्द कार्यों को पूरा कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को भी तीव्र गति से पूरा कराया जाए। सभी को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाले शादी कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने की पहल की जाए। इस दौरान परियोजना निदेशक राजकरन पाल, जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी, डीपीआरओ कृष्ण बहादुर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें