फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते क्षेत्र पंचायत सदस्य। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन देकर बीडीओ का तबादला करने की मांग
महराजगंज। मिठौरा विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने लंबित भुगतान कराने की मांग को लेकर मंगलवार को डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर डीएम को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपकर मिठौर खंड विकास अधिकारी पर मनरेगा में हुए कार्यों का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। सदस्यों ने उनका का तबादला करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य रामप्रीत सिंह ने कहा कि वर्ष 2018-19 में मनरेगा योजना के तहत विकास कार्य के लिए विभिन्न परियोजनाओं को स्वीकृति मिली थी। इसका कार्यादेश जारी कर मस्टररोल जारी किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की देखरेख में कार्य भी करा दिए गए लेकिन बीडीओ द्वारा स्थलीय निरीक्षण के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे सदस्यों को परेशानी हो रही है। इस मौके पर गोरख, नागेंद्र, संजय कुमार, राजकुमार, रेनू, राधेश्याम, पप्पू यादव, इंदू देवी, संजीव कुमार, चंद्रभान, रमावती आदि मौजूद रहे। वहीं बीडीओ जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। बेवजह दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें