महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मानिक तलाब गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य सरवन (32) की रविवार की रात करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, मानिक तलाब निवासी सरवन क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। रविवार की रात गांव के समीप रिशालपुर में आयोजित एक शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं। टेंट में बिजली की व्यवस्था के लिए बिजली के तार जोड़े जा रहे थे। सरवन भी कार्यक्रम की तैयारियों में सहयोग कर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली का तार जोड़ते समय अचानक प्रवाह शुरू हो गया और सरवन उसकी चपेट में आ गए।