फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुन्सेरवा बाईपास पर 12 ट्रकों की बैटरी चोरी

Wed, 10 Jan 2024 07:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कुंसेरवा बाईपास पर चोरों का आतंक है। एक माह में 12 ट्रकों से चोरों ने बैटरी उड़ा दी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरी के डर से चालक अपने वाहन बाईपास पर नहीं खड़ी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र कुन्सेरवा बाईपास पर करीब दो दर्जन से अधिक ट्रकों की बैटरी चोरी हो गई। ट्रक मालिक गुरुबचन सिंह, रास बिहारी जायसवाल, आकाश जायसवाल, अंकित अग्रवाल, शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले एक महीने में करीब दो दर्जन से अधिक ट्रकों की बैटरी चोरी हो चुकी है। इसकी शिकायत सोनौली कोतवाली पुलिस से की गई है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि बैटरी चोरी के संबंध में जानकारी मिली है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें