फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कबड्डी में बड़हलगंज की टीम बनी विजेता

Sun, 15 Sep 2024 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। घुघुली के ग्राम पंचायत गणेशपुर में दो दिवसीय मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बड़हलगंज की टीम ने महराजगंज गबडुवा को 12 अंक से हराकर फाइनल पुरस्कार अपने नाम कर लिया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबला बांसपार नूतन और बड़हलगंज के बीच खेला गया। बड़हलगंज की टीम ने 23 अंकाें से हराया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला महराजगंज गबडुआ और लक्ष्मीपुर देऊरवा के बीच खेला गया, जिसमें महराजगंज गबडुआ की टीम ने लक्ष्मीपुर खास को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़हलगंज की टीम ने गबडुआ को 12 अंकों से हराकर प्रतियोगिता का फाइनल पुरस्कार अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान रमेश कनौजिया एवं समाजसेवी डॉ. सोहराब खान ने किया। इस अवसर पर अबूबकर, अब्दुल कादिर, अब्दुल मजीद, अबरार, इनामुल्लाह, एजाज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें