राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर
महराजगंज। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। खराब मौसम के बावजूद सरकारी, गैरसरकारी संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन कर बापू एवं शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया गया। हर ओर बापू के प्रिय भजन रधुपति राघव राजा राम... की गूंज होती रही।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। अपर उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी मो. जशीम, प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथधर दुबे आदि ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं, पुलिस लाइन सभागार में एसपी प्रदीप गुप्ता ने दो महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिले के सभी थानों में गोष्ठी का आयोजन हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बापू के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। स्वच्छता व सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। वहीं, जिला परिषद मार्केट में गांधी आश्रम में शिक्षक केके शुक्ला एवं पशुपतिनाथ तिवारी ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया। नगर पालिका कर्मियों ने शहर में रैली निकाली।
कार्यालय परिसर में बेहतर कार्य करने वाले 12 सफाई कर्मियों को नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ईओ आलोक कुमार सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान मोहम्मद समीम, विनोद कुमार, लाल बहादुर आदि मौजूद रहे।
रोटरी क्लब महराजगंज के सदस्यों ने जिला परिषद मार्केट में गांधी प्रतिमा के चारों तरफ सफाई कर स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया। झंडा फहराकर राष्ट्रगान गाया गया। रघुपति राघव राजा राम भजन का गायन सचिव देवेश कुमार पांडेय सहित समस्त रोटेरियन ने किया। अध्यक्ष ठाकुर भरत श्रीवास्तव ने कहा कि हमें इनके त्याग और बलिदान को सदैव याद रखना है। संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि आज महराजगंज स्थापना दिवस भी है। अमर शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है। कोषाध्यक्ष आत्माराम गुप्त, हमीदुल्लाह खान, उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, मीडिया प्रभारी दशरथ गुप्ता, डॉ रश्मि श्रीवास्तव, डॉ राजीव मद्धेशिया, डॉ अमरनाथ गुप्त, डॉ. अरुण कुमार गुप्त, डॉ हेमंत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सामाजिक संस्था सिटिजन फोरम महाराजगंज की ओर से जिला परिषद महराजगंज स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फोरम के अध्यक्ष डॉ. आरके मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस समारोह में नगर पालिका परिषद महाराजगंज के स्वच्छता कर्मी इंद्रासन, राजन, संजय खरवार, मंगला देवी, नैना देवी और मजीदुदनिशा को माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ देकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। फोरम के उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, केएम अग्रवाल, महासचिव विमल कुमार पांडे, सचिव शमशुल हुदा खान, कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला, मीडिया प्रभारी डॉ. शांति शरण मिश्र, डॉ. ओम प्रकाश श्रीवास्तव, राम प्रकाश गुप्त, सुनील कुमार मिश्र, विजय कुमार जयसवाल आदि मौजूद रहे।
फोटो नंबर 31
समूह की महिलाएं एवं सफाई कर्मी सम्मानित
लक्ष्मीपुर। ब्लॉक सभागार में शनिवार को कोरोना वरियर्स सफाई कर्मियों व समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रमुख अंजली पांडेय व प्रतिनिधि संतोष पांडेय ने बताया कि 118 सफाई कर्मी व उत्कृष्ट कार्य करने वाली 2 स्वयं सहायता समूह की 25 महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर बीडीओ अनिल यादव, आभा दुबे, जगदीश नरायन शर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राजन पांडेय आदि उपस्थित रहे। संवाद
सीएचसी परिसर में हुआ पौधरोपण
धानी बाजार। भारतीय जनता युवा मोर्चा धानी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला मंत्री अविनाश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी परिसर में सफाई की गई। परिसर में दोनों महापुरुषों की याद में पौधरोपण किया गया। इस दौरान डॉ. नीरज सिंह, राकेश मणि, संजय चौहान, सोनू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
फोटो 44
वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया
फरेंदा। रेंज परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर बापू व शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। इस मौके पर वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया जहां गोष्ठी के माध्यम से वनों की सुरक्षा व उसमें रह रहे प्राणियों की सुरक्षा के बारे मेें संकल्प लिया गया। जहां पर एसडीओ प्रदीप वर्मा, रेंजर विजय श्रीवास्तव, वन दरोगा अरुण सिंह आदि लोग रहे। संवाद
फोटो नंबर 26, 25, 28
बापू व शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देशभक्ति नारे लगे
नौतनवां/सोनौली। गांधी चौक पर स्थापित बापू की प्रतिमा पर चेयरमैन गुड्डू खान एवं अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। तत्पश्चात नगर पालिका कार्यालय में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देशभक्ति नारे लगाए गए। वहीं, सफाई मित्र सम्मान अमृत दिवस का आयोजन कर सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। सोनौली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने शहर में कर्मियों के साथ रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल द्वारा कैंप कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
घुघली प्रतिनिधि के अनुसार कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख रीता जायसवाल ने झंडा फहराकर बापू व शास्त्री की जयंती मनाई गई। ग्राम सभा खंडेसर में ग्राम प्रधान चतुर्भुजा सिंह द्वारा झंडा फहरा कर जयंती मनाई गई। नगर पंचायत कार्यालय पर उपजिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी मो. जसीम ने झंडा फहराया।
फोटो नंबर 80
साहू सामाजिक संगठन ने बापू को याद किया
महराजगंज। साहू सामाजिक संगठन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पावन अवसर पर निचलौल कस्बे के एक मैरिज हाल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सेंट एंड्रयूज स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सीपी गुप्ता एवं विशिष्ट साहू तैलिक कल्याण समिति के महामंत्री जीके गुप्ता ने संयुक्त रूप से मिलकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बापू के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। वहीं, रेनू गुप्ता के साथ छात्र-छात्राओं ने भजन प्रस्तुत किया। जिला महामंत्री रामशरन गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगठन संरक्षक गौरी शंकर गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने विचारों एवं कार्यक्रमों से पूरे हिंदुस्तान को एकजुट कर दिया था। इस दौरान रामदास गुप्ता, ब्रह्मानंद गुप्ता, विनोद गुप्ता, उदयराज गुप्ता, प्रेमसागर गुप्ता, बैजनाथ, खुशहाल, श्रवण, राजेश, अनिरुद्ध, लालचंद, स्वामीनाथ गुप्ता, अनिल, संतोष, बुद्धेषमनी, डॉ. व्यास, जयगोविंद आदि मौजूद रहे।
शहीद स्मारक पर हुई सफाई
कोठीभार। सिसवां कस्बे के मिस्कारी मुहल्ला स्थित शहीद स्मारक पर नगर के युवाओं व भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सफाई की। बापू एवं शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर शहीद स्मारक पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री राकेश कन्नौजिया, श्रीराम शाही, राजेश वैश्य, नीरज चौधरी, रवि जायसवाल, सूरज पांडेय, विवेक तिवारी, अमन पांडेय, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो नंबर 11, 12
राजनीति दलों ने बापू एवं शास्त्री को याद किया
महराजगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा, सपा एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई। पूर्व विधायक कुंवर कौशल सिंह ने कहा कि बापू के सिद्धांतों पर सभी को अमल करने की जरूरत है। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन आलोक प्रसाद, गोपाल शाही, राकेश गुप्ता, चंद्रजीत भारती, अमित तिवारी, नूर आलम, अकील अहमद, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश पाल के कैंप कार्यालय पर भी गोष्ठी का आयोजन हुआ। संवाद